संसद में खत्म नहीं हुआ गतिरोध, विपक्ष नियम 184 के तहत महंगाई पर चर्चा के लिए अड़ा, हंगामे के बाद दोनों सदन सोमवार तक स्थगित. सोहराबुद्दीन केस गुजरात से बाहर ट्रांसफर करने की मांग, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट दी और मांगा जांच के लिए और वक्त. वादी-ए-कश्मीर में फिर हिंसा और तनाव का माहौल, गृह मंत्री चिदंबरम ने सूबे की सियासत को ठहराया ज़िम्मेदार. शोभराज क़ातिल हैं, अमेरिकी टूरिस्ट के क़त्ल केस में नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने बिकनी किलर को दिया दोषी करार. फिलहाल बची राहुल महाजन की शादी, मारपीट के बाद सदमे में आई डिम्पी कहा, राहुल ने मांगी है माफी कुछ दिन अलग रहकर सोचूंगी. बैडमिंटन सनसनी सायना को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, साथ में मिलेगी 5 लाख रुपए की नगद धनराशि.
Pearls Broadcasting Corporation Ltd.
विशेष राजनीति क्रिकेट  

डिंपी ससुराल नहीं जाएगी!

Fri Jul 30 2010 21:14:47 GMT+0530 (India Standard Time)


डिंपी महाजन अपने पति राहुल महाजन से मिलने आज शाम उनके घर पहुंची। लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे अभी घर नहीं लौटेंगी। उन्हें इसके लिए थोड़ा वक्त चाहिए। दूसरी ओर, राहुल भी दिनभर घर में ही रहे। दरअसल गुरुवार की रात को राहुल महाजन ने डिंपी की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद डिंपी राहुल के मुंबई में मौजूद घर को छोड़कर चली गई थीं। लेकिन राहुल महाजन ने इस पूरे मामले पर अफसोस जताते हुए डिंपी से माफी मांग ली। डिंपी महाजन ने गुरुवार सुबह राहुल महाजन से झगड़े के बाद घर छोड़ दिया था। राहुल और डिंपी के बीच राहुल की बहन पूनम महाजन के घर बातचीत चल रही थी। जिसके बाद कुछ देर पहले डिंपी राहुल के घर वापस पहुंच गईं। डिंपी ने मीडिया के सामने आकर कहा कि राहुल ने अपनी गलती की माफी मांग ली और अब उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। डिंपी का कहना है कि वह सदमे में हैं और उन्हें इस सदमें से उबरने के लिए कुछ समय चाहिए।

डिंपी ने बताया था कि गुरुवार को आधी रात उनके फोन पर एसएमएस आने के बाद राहुल भड़क गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। डिंपी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। पिटाई से नीले निशान भी पड़ गए हैं। राहुल से झगड़े के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन किया और सारी घटना बताई। दोस्त डिंपी को लेने आ गया। इसी दौरान उनके पिता भी मुंबई पहुंच गए। पिता के साथ डिंपी राहुल के घर गई और अपना सामान पैक किया। उनका कहना है कि सुबह चार बजे उन्होंने राहुल का घर छोड़ दिया। डिंपी ने यह भी बताया कि ग्रैजुएशन के दूसरे साल के एक्जाम देने के लिए उनका बार- बार कोलकाता जाना राहुल महाजन को पसंद नहीं था। डिंपी का कहना है कि जब वह गुस्सेब में होता है तो मारपीट शुरू कर देता है। पिछली बार जब उसने डिंपी पर हाथ उठाया था तो वह राहुल की मां को बुला लाई थी। इस बात से भी वह गुस्सा था कि मां को इस घटना के बारे में क्योंर बताया? डिंपी कहती हैं कि यूं तो वह एक अच्छा आदमी है, लेकिन गुस्से‍ में वह आपा खो देता है। एक बार तो राहुल ने गुस्सेु में पिस्तौील दिखाकर डिंपी को धमकाया भी था।

 
विशेष
 
देश
 
दुनिया
 
 
खेल
 
कारोबार
 
मनोरंजन

मौसम

Click for New 

Delhi, India Forecast New Delhi Click for Mumbai, 

India Forecast Mumbai

विज्ञापन




Stock Market
 
BSE
NSE

Join Us On

 P7 Attraction
Shukrawar Hindi Magazine

   © Copyright P7news