बिहार में बंधकों की रिहाई पर सस्पेंस, सुबह से आ रही रिहाई की खबर, पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनजान. पाक बल्लेबाज यासिर हमीद ने खोली पोल, न्यूज ऑफ द वर्ल्ड से कहा, पाक का तकरीबन हर मैच होता है फिक्स. श्रीलंका तक पहुंची फिक्सिंग, एक टीम मेंबर शक के दायरे में, ब्रिटिश अखबार का खुलासा, आईसीसी ने शुरू की जांच. शिक्षक दिवस पर भी नहीं मिला इंसाफ, नांदेड़ में सीएम के सामने खुद को जला लिया तो कर डाली शिक्षक की पिटाई. दिल्ली में फिर आई तेज बारिश, कई इलाकों में पानी भरने से डूबी गाड़ियां, पूरे महीने अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी. मगर कॉमनवेल्थ गेम्स पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा तैयारियां अंतिम चरण में.

देश

दुनिया

खेल

कारोबार

मनोरंजन


विशेष


----------------------------------------------------------------------
रिश्ते में दरार

Share |

Fri Jul 30 2010 17:42:20 GMT+0530 (India Standard Time)


राहुल की पत्नी डिंपी फिर से घर वापस आ गई हैं। देर रात दोनों में झगड़ा हुआ था। डिंपी ने राहुल महाजन पर पीटने का आरोप लगाकर घर छोड़ दिया था। टीवी पर स्वयंवर रचाकर दूल्हा बने राहुल महाजन ने सारे देश के सामने हुई इस शादी के चंद महीने बाद ही अपना असली रंग दिखा दिया है। राहुल ने अपनी पत्नी डिंपी की पिटाई कर दी और इसके चलते डिंपी ने राहुल का घर छोड़ दिया था। अग्रेंजी अखबार मुंबई मिरर के मुताबिक गुरुवार की रात को राहुल महाजन ने छोटी सी बात को लेकर डिंपी की पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद डिंपी ने अपने किसी दोस्त को फोन करके बुलाय़ा और उसके साथ चली गईं। अखबार में छपी तस्वीरों में डिंपी के हाथ और पैर पर चोट के निशान दिखाई दे रहें हैं। डिंपी की मानें तो कुछ दिन पहले राहुल ने उन पर पिस्तौल भी तानी थी। राहुल अपनी पहली पत्नी श्वेता सिंह के साथ भी मारपीट करते थे, जिसके बाद श्वेता ने बकायदा इसकी शिकायत की थी और दोनों के बीच तलाक हो गया था।

राहुल महाजन और डिंपी महाजन शादी के बाद मुंबई के सुखदा अपार्टमेंट के 12वीं फ्लोर पर रहते थे। लेकिन पिछली रात दोनों में तकरार हो गई, जिसके बाद डिंपी महाजन रात में ही घर छोड़ कर चली गईं। हालांकि अब तक इस मामले पर राहुल और डिंपी दोनों में से किसी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। राहुल घर से बाहर भी नहीं निकले हैं। राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे के अंतिम तीन प्रतियोगियों में रही निकुंज ने इस मामले में राहुल महाजन का बचाव किया है। निकुंज के मुताबिक राहुल और श्वेता के मामले से इस मामले को जोड़ना ठीक नहीं होगा। प्रमोद महाजन के गुजरने के बाद राहुल काफी मानसिक दवाब में थे। साथ ही निकुंज ने कहा कि डिंपी को अगर अपनी जान का खतरा था तो उसे मीडिया के बजाए पुलिस थाने में जाकर मामला दर्ज करवाना चाहिए था। रियल्टी शो परफेक्ट ब्राइड की परफेक्ट सास रानी चौहान इसके लिए राहुल महाजन को ही कटघरे में खड़ा कर रही हैं।

प्रमोद महाजन की दुखद मौत के वक्त उनके बेटे राहुल महाजन सुर्खियों में आए। पिता की मौत के महज एक महीने बाद जून 2006 में राहुल को ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रमोद महाजन के सेक्रेटरी विवेक मोइत्रा को भी उनके साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। राहुल अस्पताल से बाहर आए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें ड्रग्स रखने और सेवन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। जेल से बाहर आते ही राहुल ने शादी कर ली। 29 अगस्त 2006 को उन्होंने श्वेता सिंह से शादी की। लेकिन दिलफेंक राहुल की श्वेता से निभी नहीं। महज 16 महीने में ये रिश्ता टूट गया और श्वेता ने 13 दिसंबर 2007 को अदालत में डाइवोर्स के लिए फरियाद की। 1 अगस्त 2008 को राहुल और श्वेता का डाइवोर्स हो गया। रिश्ते के टूटने से भी राहुल ने सबक नहीं सीखा। इस बार उन्होंने अपनी जीवनसाथी की तलाश के लिए स्वंयवर रचाया और 35 साल के राहुल ने 21 साल की मॉडल डिंपी से इस साल मार्च में शादी की।




 रेटिंग दें
 Rating: 0.0 out of votes cast


आपकी राय 




नाम:
ई-मेल:  


आपकी राय 
 
 

Stock Market

BSE

NSE

 

विज्ञापन


MoneyMantra Hindi Magazine
 
Join Us On
 
   © Copyright P7news