बिहार में बंधकों की रिहाई पर सस्पेंस, सुबह से आ रही रिहाई की खबर, पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनजान. पाक बल्लेबाज यासिर हमीद ने खोली पोल, न्यूज ऑफ द वर्ल्ड से कहा, पाक का तकरीबन हर मैच होता है फिक्स. श्रीलंका तक पहुंची फिक्सिंग, एक टीम मेंबर शक के दायरे में, ब्रिटिश अखबार का खुलासा, आईसीसी ने शुरू की जांच. शिक्षक दिवस पर भी नहीं मिला इंसाफ, नांदेड़ में सीएम के सामने खुद को जला लिया तो कर डाली शिक्षक की पिटाई. दिल्ली में फिर आई तेज बारिश, कई इलाकों में पानी भरने से डूबी गाड़ियां, पूरे महीने अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी. मगर कॉमनवेल्थ गेम्स पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा तैयारियां अंतिम चरण में.

देश

दुनिया

खेल

कारोबार

मनोरंजन


विशेष


----------------------------------------------------------------------
थियेटर फेस्टिवलः पर्ल्स ग्रुप की स्पांसरशिप

Share |

Wed Jul 28 2010 16:09:34 GMT+0530 (India Standard Time)


पर्ल्स ग्रुप द्वारा प्रायोजित चंडीगढ़ थियेटर फेस्टिवल का आयोजन बेहद सफल रहा। 24 जुलाई से शुरू हुए इस फेस्टिवल में अभिनेता टॉम एल्टर, शबाना आजमी, सरीता जोशी जैसी नामीगिरामी हस्तियों ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। एक शायर के तौर पर गालिब जितने ही अजीम हैं, एक किरदार के तौर पर उन्हें निभाना उतनी ही बड़ी चुनौती, लेकिन चंडीगढ़ थियेटर फेस्टिवल में गालिब की जिंदगी और उनकी शायरी को टॉम अल्टर ने महज निभाया नहीं, जीया। कुछ इस तरह कि लगा जैसे गालिब का किरदार नहीं खुद गालिब आ गए हैं चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर। पर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट की ओर से स्पांसर्ड चार दिन के इस थियेटर फेस्टीवल में शबाना आजमी भी नजर आईं। गिरीश कर्नाड के नाटक ब्रोकेन इमेजेज में एलेक पद्मसी का डायरेक्शन जितना सधा था उसी तरह शबाना की अदाकारी भी संयमित और संतुलित थी। ब्रोकेन इमेजेज की तरह नादिरा बब्बर का नाटक सकुबाई भी चंडीगढ़ के दर्शकों को खूब पसंद आया। नादिरा ने इस नाटक को लिखा भी है और इसे डायरेक्ट भी किया है। चंडीगढ़ थियेटर फेस्टीवल में जिस तरह गालिब, गोस्वामी तुलसीदास, ब्रोकेन इमेजेज और सकुबाई को देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, उससे यह साफ है कि यहां थियेटर को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम नहीं, अब जरूरत है तो बस इसे सांस्कृतिक आंदोलन का रूप देने की।



 रेटिंग दें
 Rating: 6.8 out of 4 votes cast


आपकी राय 




नाम:
ई-मेल:  


आपकी राय 
 
 

Stock Market

BSE

NSE

 

विज्ञापन


Moneymantra English Magazine
 
Join Us On
 
   © Copyright P7news